भाजपा नेताओं को सरकार में दायित्व बंटवारे से पहले सूची बनाने का काम शुक्रवार को अंतिम चरण में पहुंच जाएगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश प्रभारी की प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों के साथ होने वाली बैठक में दायित्व को लेकर चर्चा होगी। इस दौरान सरकार में एडजस्ट होने वाले भाजपा नेताओं की सूची को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी होंगे।
भाजपा नेताओं को सरकार में होली से पहले दायित्व दिए जाने की चर्चा है। इसके लिए पार्टी संगठन लम्बे समय से तैयारी कर रहा है। दायित्व के दावेदारों के आवेदन और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की सूची प्रदेश संगठन की ओर से तैयार की जा चुकी है। लेकिन शुक्रवार को इस सूची पर एक बार फिर मंथन और और प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।
इस बीच सूत्रों का दावा है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बैठकर लिस्ट फाइनल करेंगे।ऐसे में दायित्वधारी बनने का इंतजार कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीनियर नेताओं की परिक्रमा शुरू कर दिया है।
भितरघातियों को दायित्व नहीं, लिस्ट तैयार
हालांकि प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के एक बयान से कई कार्यकर्ताओं की नींद भी उड़ गई है। प्रभारी ने मीडिया को दिए बयान में साफ किया कि भितरघातियों को दायित्व नहीं मिलेगा। ऐसे लोगों की पार्टी स्तर से भी लिस्ट तैयार की गई है। ऐसे में जो कार्यकर्ता दायित्व का इंतजार कर रहे हैं, उनकी टेंशन भी बढ़ गई है। सूत्रों का दावा है कि संगठन की और से 100 से अधिक नाम लिस्ट में रखे गए हैं। जिनमें 50 उम्र से ज्यादा के कार्यकर्ता शामिल हैं। इनमें कई वो नाम हैं जिनको विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला। हालांकि ये भी देखा जाएगा कि ऐसे कार्यकर्ता ने अपने ही पार्टी के प्रत्याशी के चुनाव में कितना काम किया। जिस तरह का तेवर प्रदेश प्रभारी ने दिखाया है, उससे साफ है कि कई कार्यकर्ता जो दायित्व की लाइन में लिस्ट से बाहर भी हो सकते हैं। इस तरह से कार्यकर्ताओं की धड़कनें बढ़ गई है। जिनकी किस्मत पर आज या कल में मुहर लग सकती है। जिसके बाद कभी भी दायित्वधारियों की लिस्ट जारी की जा सकती है। माना जा रहा है कि पहली बार में 50 सीनियर कार्यकर्ताओं को तोहफा मिल सकता है। मंत्रिपरिषद विभाग ने विभिन्न विभागों के निगमों, बोर्डों, समितियों और आयोगों में खाली अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों के पदों का विवरण तैयार कर लिया है। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने भी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की लिस्ट तैयार की हुई है। जिस पर सीएम, प्रभारी और प्रभारी फाइनल मुहर लगेगी।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत