Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

देहरादून के अठूरवाला विस्थापित क्षेत्र में 65 वर्षीय वृद्ध महिला की जलकर हुई मौत।


देहरादून के अठूरवाला विस्थापित क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। संदिग्ध परिस्थितियों में एक मकान में आग लग गई। इस दौरान एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला की जलकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अठूरवाला विस्थापित क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध हालातों में आग लग गई। इस आग में घर पर रह रही सरला उनियाल 65 साल पत्नी संतराम उनियाल घिर गई और मकान से बाहर नहीं निकल सकी। सूचना मिलने पर पुलिस व अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन महिला की जान तब तक जा चुकी थी।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com