Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

धामी मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार जल्द, पढ़े पूरी ख़बर.


उत्तराखंड में भाजपा संगठन और धामी कैबिनेट में फेरबदल को लेकर फैसले की घड़ी करीब मानी जा रही है। पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे के एकदम बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली जाना और वहीं रुकना, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के आए बयान, जल्द बदलाव की संभावना की ओर साफ इशारा कर रहे हैं

भट्ट ने फिर मीडिया में बयान दिया कि कैबिनेट विस्तार होना तय है। इस बार उन्होंने अपनी यह बात काफी जोर देकर कही। साथ में यह भी जोड़ा कि मुख्यमंत्री इस पर जल्द निर्णय करेंगे। रोचक बात यह कि भट्ट ने यह बात ऐसे समय दोहराई जब सीएम धामी दिल्ली प्रवास पर हैं.

माना जा रहा है कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल में रिक्त चल रहे चार मंत्री पदों को लेकर विधायकों की लाटरी खुल सकती है। यह भी चर्चा है कि हाल के घटनाक्रम को देखते हुए मौजूदा मंत्रिमंडल में फेरबदल के साथ ही कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं।

उधर, गढ़वाल सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी द्वारा कोटद्वार में दिए गए बयान से राजनीतिक हलचल और बढ़ गई है। वहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की विवादित टिप्पणी से संबंधित प्रश्न पर कहा कि यह विषय बहुत ही पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी मर्यादाएं हैं। उन्होंने उचित फोरम पर अपने कर्तव्य व दायित्व का निर्वहन किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को भी दिल्ली में रहे। माना जा रहा है कि उन्होंने दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ मंत्रिमंडल विस्तार समेत अन्य विषयों को लेकर मंथन किया। मुख्यमंत्री अब शनिवार को देहरादून लौट सकते हैं।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com