Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

सीएम धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल को दी करोड़ों की सौगात।


पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल को सौगात देते हुए विभिन्न विभागों की पांच अरब 33 करोड़ 20 लाख 89 हजार की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसमें जनपद के सभी 6 विधानसभाओं की विकास योजनायें शामिल रही।

सीएम धामी ने 1 अरब 58 करोड़ 21 लाख 4 हजार की विकास योजनाओं का लोकार्पण और 3 अरब 74 करोड़ 99 लाख 85 हजार की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।
कुल 45 योजनाओं का लोकार्पण व 93 योजनाओं का शिलान्यास
टिहरी, धनोल्टी, घनसाली, प्रतापनगर, नरेंद्रनगर व देवप्रयाग विधानसभाओं के लिए क्रमश: 56 करोड़ 5 लाख 87 हजार, 21 करोड़ 92 लाख 35 हजार, 1 अरब 64 करोड़ 89 लाख 82 हजार, 76 करोड़ 99 लाख 84 हजार, 1 अरब 36 लाख 30 हजार व 47 करोड़ 8 लाख 27 हजार की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। इसके अतिरिक्त समस्त विधानसभाओं के लिए 65 करोड़ 88 लाख 27 हजार की योजनाओं का भी लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। सीएम ने कुल 45 योजनाओं का लोकार्पण व 93 योजनाओं का शिलान्यास किया।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बौटाठी स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय एलीट बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया, वहाँ सीएम धामी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के 1120 लाभर्मियों को धनराशि का डमी चेक और ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर किया।

अपने संबोधन में सीएम धामी ने कहा कि भारत को जी 20 बैठकों की अध्यक्षता की जिम्मेदारी मिली है, ये देश के लिए गौरव की बात है. उत्तराखंड के पहले जी 20 बैठकों के दो कार्यक्रम मिलते थे, लेकिन राज्य सरकार के अनुरोध पर अब उत्तराखंड को तीन कार्यक्रम मिले हैं।

शनिवार को सीएम धामी दो दिवसीय भ्रमण पर टिहरी पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई टिहरी पीआईसी मैदान में पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री टिहरी प्रभारी मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी टिहरी पहुंचे। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार, विजय सिंह पंवार ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com