Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand


मौसम के करवट बदलते ही ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ी जिलों से लेकर मैदान तक ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह और रात के वक्त तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है

इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्का हिमपात और निचले इलाकों में वर्षा हो सकती है। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर बारिश और बर्फबारी के रूप में देखने को मिलेगा। पर्वतीय जिलों बागेश्वर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में आज हिमपात होने की आशंका है। दूसरे जिलों में भी हल्की वर्षा हो सकती है।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com