कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत हरकी पैड़ी से पूजा अर्चना के साथ की गई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने हरिद्वार पहुंचकर यात्रा का शुभारंभ किया। हरकी पैड़ी से यात्रा शिव मूर्ति चौक तक निकाली गई। इसके बाद कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। यहां से यात्रा ज्वालापुर के लिए रवाना हो गई। ज्वालापुर के बाद लक्सर के सुल्तानपुर में यात्रा निकाली जाएगी।
इस दौरान प्रदेश संगठन महासचिव विजय सारस्वत, मथुरा दत्त जोशी, मेयर अनिता शर्मा, विधायक रवि बहादुर, पार्षद राजीव भार्गव, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, अमन गर्ग, अशोक शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री नईम कुरैशी, रफी खान आदि मौजूद रहे।
यात्रा के शुरुआत के मौके पर हरकी पैड़ी पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने गंगा पूजन करके इस यात्रा की शुरुआत की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने बताया कि यात्रा सभी विधानसभाओं में जाकर लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की नाकामियों और उनके जन विरोधी कार्य से परिचित कराएगी।
कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं
आरोप लगाया कि महंगाई, भ्रष्टाचार और अपराधों ने देश के आम आदमी की कमर तोड़ दी है। ऐसे में कांग्रेस अब चुप बैठने वाली नहीं और भाजपा को अब जवाब देना ही होगा।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत भी अपनी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इससे सरकार की नाकामियों का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस मौके पर सतपाल ब्रह्मचारी, विजय सारास्वत समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत