Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

सीएम धामी उत्तराखंड की सवा लाख महिलाओं को बनाएंगे लखपति दीदी, पढ़े पूरी ख़बर


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्ष 2025 तक उत्तराखंड की सवा लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों के जरिए आजीविका कमा रही महिलाओं की सालाना आय को एक लाख रुपये से अधिक किया जाएगा। हाथीबड़कला में आयोजित ग्राम्य विकास विभाग के लखपति दीदी सम्मान समारोह में सीएम ने यह घोषणा की।

सीएम धामी ने कहा कि इस योजना से प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का फायदा होगा। इस योजना के जरिए महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। समूहों से उन्होंने अपील की कि वे अपने समूहों से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ें। मेले से वे इस योजना के बारे में पूरी जानकारी लेकर जाएं।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि हमारा लक्ष्य है कि 2025 तक प्रदेश की समूहों से जुड़ी तीन लाख 67 हजार महिलाओं को लखपती बनाया जाए। जब हमारा प्रदेश 25 साल का होगा, तब हमारी सवा लाख बहने इस योजना से जुड़ कर लखपती दीदी होंगी।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com