उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के मैदानी जिलों में बूंदाबांदी हो रही है तो ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी के बाद प्रदेशभर में ठंड बढ़ गई है। गंगोत्री, केदारनाथ, चकराता, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा आदि में बर्फबारी के बाद ठंड में इजाफा दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने 26 से 27 फरवरी को बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है।
नैनीताल में शुरू हुई बूंदाबांदी ठंड में हुआ इजाफा
नगर में बूंदाबांदी शुरू हो गई जिसके चलते नगर में एकाएक ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। आसमान में काले बादल छाने से नगर में ठंड बढ़ने लगी है। साथ ही सर्द हवाएं चलने से लोगों और पर्यटकों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर में सुबह से ही बादल छाए रहे और साथ ही ठंडी हवाएं चलने से ठंड में बढ़ोतरी हुई।
रुद्रप्रयाग में केदारनाथ और उत्तरकाशी के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। वहीं निचले क्षेत्रों में भी बीती रात से रुक रुककर बारिश हो रही है। जिससे फिर से ठंड काफी बढ़ गई है। हर्षिल घाटी सहित यमुनोत्री धाम के शीतकालीन पड़ाव खरसाली में भी बर्फबारी हो रही है। बीते तीन दिनों से जनपद में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। निचले क्षेत्रों में रुक रुककर बारिश हो रही है। वहीं, गंगोत्री, यमुनोत्री, जानकीचट्टी, हर्षिल, सुक्की टाप, मुखबा, धराली, झाला सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर जमकर बर्फबारी हुई है। शनिवार को भी हर्षिल घाटी में बर्फ़बारी जारी है। हर्षिल जनपद का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। हर्षिल में बर्फबारी के बाद पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ जाती है।
27 को बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 28 को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
लेकिन एक मार्च से फिर प्रदेश में मौसम खराब हो सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को भी राज्य में एक ओर पश्चिमी विछोभ के प्रभावी होने की संभावना दिख रही है।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत