रूस व यूक्रेन के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए शासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा, “हमें उत्तराखंड के 188 लोगों के यूक्रेन में फंसे होने की सूचना मिली है। विदेश मंत्रालय उन्हें बाहर निकालने के लिए जरूरी इंतजाम कर रहे हैं। उत्तराखंड का हेल्पलाइन नंबर 112 है। वहीं, बीते रोज अपर सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल ने बताया था कि हेल्पलाइन नंबर 112 पर अब तक 151 नागरिकों की फंसे होने की सूचना मिली है। इसमें सबसे अधिक 39 देहरादून जिले के हैं।
शासन की ओर से शुक्रवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक कानून व्यवस्था पी रेणुका व पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था प्रमोद कुमार को नोडल अधिकारी बनाया है। कोई भी व्यक्ति डीआइजी पी रेणुका के मोबाइल 7579278144 और पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के मोबाइल नंबर 983778889 पर संपर्क कर सकते हैं।
यूक्रेन में फंसे देहरादून के छात्रों के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन शुरू की है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा ने बताया कि रूस व यूक्रेन के युद्ध के चलते विकट हुए हालात में उत्तराखंड के नागरिक वतन लौट पाने में असमर्थ हो गए हैं। ऐसे में यूक्रेन में फंसे व्यक्ति 01352726066, 1077 (टोल-फ्री) व 7534826066 पर फोन कर नाम, यूक्रेन में पता, मोबाइल नंबर आदि का विवरण दर्ज करा सकते हैं। ई-मेल से [email protected] पर भी जानकारी भेज सकते हैं। इसके अलावा सहायता के लिए आपातकालीन नंबर 112 पर भी काल कर सकते हैं।
ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के छात्र भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। जिनको उत्तराखंड वापस लाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की। यूक्रेन में फंसे ऋषिकेश के छह छात्रों के स्वजन से वार्ता कर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि संयम बनाए रखे जल्द सभी छात्रों को स्वदेश लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विदेश मंत्रलय के लगातार संपर्क में है एवं भारत सरकार यूक्रेन में रह रहे नागरिकों को सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं, कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने ऋषिकेश की बेटी तमन्ना त्यागी ओर हरीश पुंडीर को वतन वापसी करवाने को लेकर अपने स्तर से उच्च अधिकारियों से बात की है। ऋषिकेश निवासी तमन्ना त्यागी एमबीबीएस की छात्रा है वो भी वहां फंसी हैं।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत