Himalaya sandesh

उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
इस सीजन भी उत्तराखंड में गर्मी खूब परेशान करेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अप्रैल-मई में मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा चढ़ेगा। इसके चलते मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं चलने से लू परेशान करेगी। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, अप्रैल-मई में गर्मी के नए रिकॉर्ड बनने के आसार हैं।

उत्तराखंड में 4 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा। अप्रैल महीने का पहला सप्ताह भी गर्मी भरा रहने वाला है। अगले दो दिनों में प्रदेश का मौसम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है ।

इस सीजन में उत्तराखंड में गर्मी खूब सताएगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अप्रैल और मई महीने में मैदान से लेकर पहाड़ों तक पारा बढ़ेगा। मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवाएं चलने से लोग जीना मुहाल हो जाएगा।

The post उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा appeared first on Himalaya sandesh.

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
आज होली के दिन पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ बौछरें पड़ने का पूर्वानुमान है। ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, तो कहीं-कहीं तेज धूप भी खिली रहेगी.

देहरादून सहित आसपास के क्षेत्र में धूप खिलने के साथ ही आंशिक बादल छाने और बूंदाबांदी होने की संभावना है।

तेज धूप के कारण मार्च के महीने में भी जून जैसी तपिश महसूस की जा रही है। यहां तक कि देहरादून का तापमान अभी से 30 डिग्री सेल्सियस पार होने लगा है। हालांकि एक-दो दिनों से ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। कहीं तेज धूप निकली है तो कहीं बादल छा रहे हैं।

गुरुवार को देहरादून में कहीं-कहीं सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि पूरा दिन तेज धूप खिली रही। पहाड़ी क्षेत्र से लेकर मैदानी जिलों तक चटक धूप खिलने से पारा भी बढ़ा हुआ है।

वही तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज- चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में चटख धूप खिलने के आसार हैं। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाएंगे और दोपहर में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। आकाशीय बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में शुक्रवार को हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। राज्य के पर्वतीय इलाकों में भी बारिश हो सकती है। वहीं मैदानी इलाकों देहरादून और हरिद्वार में तेज हवाओं का अलर्ट है। ये हवाएं 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक चल सकती हैं। नैनीताल में भी तेज हवाओं का अलर्ट है।

वहीं राज्य में 17 मार्च तक मौसम के खराब रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। राज्य के अधिकतर जिलों में तेज हवाएं चलेंगी। हल्की और मध्यम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

The post मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब appeared first on Himalaya sandesh.

रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा हुआ है। शुक्रवार देर रात कुंडा-दानकोट के पास एक स्कूटी बेकाबू होकर सड़क से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में स्कूटी पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात 11:15 बजे पुलिस कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुंडा दानकोट के पास एक स्कूटी (वाहन संख्या UK13B 2344) अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई मे गिर गयी है। स्कूटी में तीन व्यक्ति सवार थे। जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी है।

सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। जवानों ने गहरी खाई में उतरकर रेस्क्यू किया और स्ट्रेचर की मदद से तीनों शव सड़क तक पहुंचाए।

मृतकों का विवरण

अंकित पुत्र प्रताप लाल, उम्र- 27 वर्ष, निवासी- गुनियाल (पोखरी), जिला – रुद्रप्रयाग।

टीटू पुत्र राकेश लाल, उम्र- 23 वर्ष, निवासी- कुंडा दानकोट, जिला – रुद्रप्रयाग।

संदीप, उम्र- 27 वर्ष, निवासी- बरसील, जिला – रुद्रप्रयाग।

The post रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत appeared first on Himalaya sandesh.

धामी मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार जल्द, पढ़े पूरी ख़बर.
उत्तराखंड में भाजपा संगठन और धामी कैबिनेट में फेरबदल को लेकर फैसले की घड़ी करीब मानी जा रही है। पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे के एकदम बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली जाना और वहीं रुकना, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के आए बयान, जल्द बदलाव की संभावना की ओर साफ इशारा कर रहे हैं

भट्ट ने फिर मीडिया में बयान दिया कि कैबिनेट विस्तार होना तय है। इस बार उन्होंने अपनी यह बात काफी जोर देकर कही। साथ में यह भी जोड़ा कि मुख्यमंत्री इस पर जल्द निर्णय करेंगे। रोचक बात यह कि भट्ट ने यह बात ऐसे समय दोहराई जब सीएम धामी दिल्ली प्रवास पर हैं.

माना जा रहा है कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल में रिक्त चल रहे चार मंत्री पदों को लेकर विधायकों की लाटरी खुल सकती है। यह भी चर्चा है कि हाल के घटनाक्रम को देखते हुए मौजूदा मंत्रिमंडल में फेरबदल के साथ ही कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं।

उधर, गढ़वाल सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी द्वारा कोटद्वार में दिए गए बयान से राजनीतिक हलचल और बढ़ गई है। वहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की विवादित टिप्पणी से संबंधित प्रश्न पर कहा कि यह विषय बहुत ही पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी मर्यादाएं हैं। उन्होंने उचित फोरम पर अपने कर्तव्य व दायित्व का निर्वहन किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को भी दिल्ली में रहे। माना जा रहा है कि उन्होंने दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेताओं के साथ मंत्रिमंडल विस्तार समेत अन्य विषयों को लेकर मंथन किया। मुख्यमंत्री अब शनिवार को देहरादून लौट सकते हैं।

The post धामी मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार जल्द, पढ़े पूरी ख़बर. appeared first on Himalaya sandesh.

उत्तराखंड : पिछले चार वर्षों में अति कुपोषित बच्चों की संख्या में ढाई गुना वृद्धि
उत्तराखंड में पिछले चार वर्षों में अति कुपोषित बच्चों की संख्या में ढाई गुना वृद्धि हुई है। आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि प्रदेश में अति कुपोषित बच्चों की संख्या में इजाफा हुआ है। राज्य में वर्ष 2020-21 में अति कुपोषित बच्चों की संख्या 1129 थी। अब 2024-25 में ये संख्या बढ़कर 2983 हो गई है।

आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020-21 में कुपोषित बच्चों की संख्या 8856 और अति कुपोषित बच्चों की संख्या 1129 थी. उसके बाद 2021-22 में कुपोषित बच्चों की संख्या 7658 और अति कुपोषित बच्चों की संख्या 1119 थी. वहीं 2022-23 कुपोषित बच्चों की संख्या 6499 और अति कुपोषित बच्चों की संख्या 952 थी. साल 2023-24 कुपोषित बच्चों की संख्या 4233 और अति कुपोषित बच्चों की संख्या 992 दर्ज की गई थी. लेकिन अब 2024-25 में कुपोषित बच्चों की संख्या 8374 और अति कुपोषित बच्चों की संख्या पूरे ढाई गुना बढ़कर 2983 पहुँच गई है. बच्चों में कुपोषण का इस तरह बढ़ना एक गंभीर चिंता का विषय है।

विशेषज्ञों का कहना है कि भोजन की कमी या खराब आहार से होता है कुपोषण। बच्चे को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिलने पर भी कुपोषण के शिकार हो जाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार कुपोषण से बच्चे का शारीरिक व मानसिक विकास रुक जाता है। यही वजह है कि विकास के लिए विटामिन और पोषक तत्वों का सही सेवन बहुत जरूरी है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाती है। किसी बच्चे में कुपोषण के कारण कोई गंभीर समस्या है तो उसका निशुल्क इलाज कराया जाता है।

वर्ष

कुपोषित बच्चे

अति कुपोषित बच्चे

2020-21

8856

1129

2021-22

7658

1119

2022-23

6499

952

2023-24

4233

992

2024-25

8374

2983

The post उत्तराखंड : पिछले चार वर्षों में अति कुपोषित बच्चों की संख्या में ढाई गुना वृद्धि appeared first on Himalaya sandesh.

उत्तराखंड सरकार ने होली त्यौहार को देखते हुए मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए प्रदेशभर में व्यापक अभियान किया शुरू
राज्य सरकार ने त्योहारी सीजन को देखते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ प्रदेशभर में व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन के आयुक्त डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन होली त्योहार के दौरान मिलावटी उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।

प्रशासन ने मिलावटखोरों से निपटने के लिए छापेमार दस्तों और सचल वाहन टीमों का गठन किया है. स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार का कहना है कि विभाग की प्राथमिकता आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण और मिलावट रहित उत्पाद उपलब्ध कराना है. होली का त्योहार निकट है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन ने प्रदेश व्यापी अभियान शुरू किया है।

विभाग के अपर आयुक्त एवं ड्रग कंट्रोलर ताजबर जग्गी का कहना है कि गढ़वाल और कुमाऊ मंडल में छापेमारी अभियान लगातार जारी है. विभाग ने विजिलेंस सेल का गठन किया है. यहां शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाती है. साथ ही सर्विलांस के माध्यम से भी मॉनिटरिंग की जा रही है.

मावा, पनीर और खोया की हो रहीं विशेष जांच

खाद्य संरक्षा और औषधि नियंत्रण प्रशासन के अपर आयुक्त ताजबर जग्गी ने बताया कि देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मावा, पनीर,खोया की जांच की जा रही है, ताकि आम लोगों को सही और गुणवत्तापूर्ण उत्पाद मिल सके. उन्होंने बताया कि हम प्रदेश की सीमा के साथ लगते यूपी के शहरों के ड्रग कंट्रोलर और फूड इंस्पेक्टरों के साथ कार्डिनेट कर संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं.

हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंह नगर में हो रही कड़ी जांच

अपर आयुक्त खाद्य सुरक्षा ताजबर जग्गी ने बताया कि देहरादून में आशारोड़ी पर बाहर से आने वाले दूध और उससे बने उत्पादों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक शिकायतें ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार से हैं। यहां सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और उत्पादों की सैंपलिंग की जा रही है।

The post उत्तराखंड सरकार ने होली त्यौहार को देखते हुए मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए प्रदेशभर में व्यापक अभियान किया शुरू appeared first on Himalaya sandesh.

उत्तराखंड में भारी वर्षा व बर्फबारी की चेतावनी
उत्तराखंड में आज गुरुवार को भी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। तो वहीं पहाड़ियां बर्फ से ढकी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से चार दिन तक बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई थी। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को दून समेत समूचे उत्तराखंड में भारी वर्षा व बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। गुरुवार को  ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात और निचले इलाकों में मध्यम से तीव्र वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है।

बुधवार को भी बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। हालांकि दोपहर बाद मौसम सामान्य हो गया। वहीं, यमुना घाटी में आज भी बर्फबारी जारी है।

तड़के से ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई थी जबकि निचले क्षेत्रों में बादल छाए रहे। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, फूलों की घाटी, गोरसों, औली, नंदा घुंघटी के साथ ही नीती और माणा घाटी में बर्फबारी हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, गुरुवार को देहरादून व उत्तरकाशी के ज्यादातर क्षेत्रों, टिहरी, रुद्रप्रयाग एवं चमोली जनपदों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल व अल्मोड़ा में कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं।

The post उत्तराखंड में भारी वर्षा व बर्फबारी की चेतावनी appeared first on Himalaya sandesh.

कैंसर से जूझ रहे IPS अध‍िकारी केवल खुराना का रविवार को न‍िधन, शोक में डूबा पर‍िवार
कैंसर से जूझ रहे IPS अध‍िकारी केवल खुराना का रविवार को न‍िधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के साकेत में स्थित मैक्स अस्पताल में आख‍िरी सांस ली। वह 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी थी। उनकी गिनती तेज तर्रार अफसरों में होती थी। सीनियर आईपीएस केवल खुराना के निधन से पुलिस के साथ प्रदेश को बड़ी क्षति हुई है।

आईपीएस केवल खुराना वर्ष 2013 में राजधानी देहरादून के पुलिस कप्तान भी रह चुके थे। उस वक्त उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था के लिए बड़े फैसले लिए थे। आज भी उनके उन प्रयासों के कारण लोग खुराना को याद करते हैं। इसके बाद उन्होंने ऊधमसिंहनगर के पुलिस कप्तान के रूप में जिम्मेदारी संभाली। केवल खुराना प्रदेश के पहले यातायात निदेशक भी बने। करीब चार सालों तक उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली। ट्रैफिक ऑय एप लांच कराने और यातायात सुधार के लिए उन्हें फिक्की की ओर से अवार्ड भी दिया गया था।

इसके बाद उन्हें जनरल कमांडेंट होमगार्ड बनाया गया। अपने इस कार्यकल में उन्होंने होमगार्ड के न सिर्फ कल्याण के लिए कदम उठाए बल्कि होमगार्ड को तरह तरह की आधुनिक ट्रेनिंग कराई।

अंतिम दर्शनों के लिए उनका पार्थिव शरीर पुलिस ऑफिसर्स कॉलोनी किशन नगर में लाया जाएगा। आईपीएस केवल खुराना कई जिलों में एसपी, एसएसपी, निदेशक यातायात और होमगार्ड के पर पर तैनात रहे। वर्तमान में उनके पास आईजी ट्रेनिंग की जिम्मेदारी थी लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह उपचाराधीन थे।

उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, डीजीपी के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रदेशवासियों ने शोक जताया है।

The post कैंसर से जूझ रहे IPS अध‍िकारी केवल खुराना का रविवार को न‍िधन, शोक में डूबा पर‍िवार appeared first on Himalaya sandesh.

Uttarakhand Budget Session: सदन में पारित हुआ 101175.33 करोड़ का कर मुक्त बजट
उत्तराखंड विधानसभा सत्र के पांचवें दिन शनिवार को 1,01,175.33 करोड़ का बजट ध्वनिमत से पारित हो गया। विपक्ष ने नौ मदों में बजट कटौती के प्रस्ताव रखे थे जो अस्वीकृत हो गए। देर शाम विधानसभा सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। असरकारी दिवस होने के कारण प्रश्नकाल नहीं हुआ। कार्यस्थगन प्रस्ताव पर विपक्ष ने शिक्षा, वन, सड़क से जुड़े मुद्दे उठाए।

शनिवार को सुबह से सदन की कार्यवाही शुरू हुई। भोजनावकाश तक नियम-58 के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। भोजनावकाश के बाद संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पहले मदवार बजट प्रस्ताव पेश किए। इनमें से नौ मदों में विपक्ष ने बजट अपर्याप्त मानते हुए विरोधस्वरूप बजट कटौती के प्रस्ताव रखे। इन पर मदवार चर्चा भी हुई।

पुष्कर सिंह धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य गठन के रजत जयंती वर्ष में सभी वर्गों को साधने के साथ अवस्थापना विकास के लिए बजट पोटली खोल दी। निर्माण कार्यों पर 14,763 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2025-26 में पहली बार प्रदेश का बजट एक लाख करोड़ की राशि को पार कर गया है।

गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी यानी ज्ञान (जीवाइएएन) को प्राथमिकता देते हुए इनके कल्याण की योजनाओं के लिए पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि की व्यवस्था की गई है। गत वर्ष शीतकालीन पर्यटन पर बल देने के बाद इस वर्ष आध्यात्मिक पर्यटन पर आगे बढ़ते हुए धर्मनगरी हरिद्वार-ऋषिकेश के विकास को उत्तराखंड इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड इन्वेस्टमेंट डेवलपमेंट बोर्ड के लिए 168 करोड़ की राशि रखी गई है।

राजस्व सरप्लस एवं कर मुक्त है नया बजट

साथ में चंपावत जिले में शारदा कारिडोर के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है। कमजोर एवं वंचित वर्गों को पेंशन, आवास, कल्याण योजनाओं के रूप में सामाजिक सुरक्षा के लिए 3000 करोड़ से अधिक राशि बजट में रखी गई है।

बजट के प्रमुख बिंदु:

सभी बजट कटौती प्रस्ताव अस्वीकृत हो गए। शाम को राज्य का 1,01,175.33 करोड़ का करमुक्त बजट ध्वनिमत से पास हो गया। इसमें 59854.65 करोड़ राजस्व व 41220.68 करोड़ का पूंजीगत व्यय शामिल है।

वर्ष 2025-26 के लिए 1,01,175.33 करोड़ का का बजट

कुल प्राप्तियां 101034.75 करोड़ अनुमानित

कुल व्यय में राजस्व व्यय 59,954.65 करोड़ और 41,220.68 करोड़ पूंजीगत व्यय अनुमानित

कुल प्राप्तियां 101034.75 करोड़,

राजस्व प्राप्तियां 62,540.54 करोड़ व पूंजीगत प्राप्तियां 38,494.21 करोड़ रुपये

कर राजस्व 39917.74 करोड़, इसमें केंद्रीय करों में राज्य का अंश 15902.92 करोड़ रुपये

राज्य के स्वयं के स्रोतों से प्राप्त राजस्व 28410.30 करोड़ में कर राजस्व 24014.82 करोड़ और 4395.48 करोड़ करेत्तर राजस्व

2585.98 करोड़ राजस्व सरप्लस रहने का अनुमान

राजकोषीय घाटा 12, 604.92 करोड़ होने का अनुमान, यह सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 2.94 प्रतिशत

राजस्व घाटा अनुमानित नहीं

The post Uttarakhand Budget Session: सदन में पारित हुआ 101175.33 करोड़ का कर मुक्त बजट appeared first on Himalaya sandesh.

मौसम अपडेट: मौसम विभाग की ओर से फिर से अलर्ट जारी
उत्तराखंड में बीते दिनों बारिश और बर्फबारी के बाद से पहाड़ों से लेकर मैदानों तक ठंड में भारी इजाफा हुआ है। वहीं बर्फबारी के बाद चमोली जनपद में तबाही मच गई है। औली जाने वाले पर्यटकों को ज्योतिर्मठ में ही रोक दिया गया है। मौसम विभाग ने आज फिर से कुछ पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार आज यानि सोमवार को भी प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम में फिर से बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आज राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में आकाशीय बिजली चमकने के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

पूर्वानुमान के अनुसार तीन मार्च के बाद प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हुआ है। ऐसे में तीन मार्च के बाद प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।

The post मौसम अपडेट: मौसम विभाग की ओर से फिर से अलर्ट जारी appeared first on Himalaya sandesh.