गौतम अदाणी-भाजपा गठजोड़ के भ्रष्टाचार व मणिपुर हिंसा के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस ने राजभवन मार्च किया। पुलिस ने हाथी बड़कला बैरियर के पास राज भवन के लिए निकले कांग्रेसियों को बैरिकेडिंग कर रोक लिया। इस दौरान कांग्रेसी पहले बैरियर पारकर अंतिम बैरियर तक पहुंच गए। यहां पुलिस के साथ कांग्रेसियों की तीखी झड़प हुई।
बल प्रयोग कर कांग्रेसियों को पुलिस अंतिम बैरियर से हटाया। पुलिस जब मुख्य बैरियर से कांग्रेसियों हटा रही थी तभी करन माहरा बेहोश हो गए। कांग्रेसियों ने उनपर पानी के छींटे डाले। करीब पांच मिनट बाद उन्हें होश आया। करीब एक घंटे बाद कांग्रेस न राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। पुलिस ने 100 से अधिक कांग्रेसियों को हिरासत में लिया और रेसकोर्स पुलिस लाइन ले जाकर निजी मुचलके में रिहा कर दिया।
बुधवार करीब 11 बजे राजपुर रोड कांग्रेस मुख्यालय में पदाधिकारी व नेता पहुंचने शुरू हुई। दोपहर 12 बजे कांग्रेसी राजभवन कूच के लिए निकले।
कूच में पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायकों, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, एआइसीसी सदस्य, पीसीसी सदस्य, अनुशांगिक संगठन, विभाग व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व पदाधिकारी, जिला एवं महानगर अध्यक्ष, ब्लाक, नगर, मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने प्रदेश कार्यालय से नारेबाजी के साथ राजभवन की ओर कूच किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना एवं महानगर अध्यक्ष डा. जसविंदर सिंह गोगी ने संयुक्त रूप से किया।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत