Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

चारा लेने गई महिला पर तेंदुए ने किया हमला.


चारा लेने गई महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। एक बार हमला करने पर जब महिला बच गई तो तेंदुए ने उस पर दोबारा हमला कर दिया। जिसमें महिला की मौत हो गई। तेंदुए के हमले के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

उधम सिंह नगर जिले के बनबसा में तेंदुए ने चारा लेने गई एक महिला पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक फागपुर निवासी 34 वर्षीय महिला मुन्नी देवी अपनी साथी महिलाओंं के साथ चारा लेने के लिए हुड्डी नदी किनारे गई थी। चारा काटने के दौरान तेंदुए ने हमला कर दिया।

जंगली जानवर के हमले में मौत का शिकार हुई महिला अपने दो बच्चों को पढ़ाने को अपने पिता गणेश नाथ (माइके) के साथ रह रही थी। उसके पति कैलाश पुरी रूद्रपुर में काम करते हैं। उनका घर, मकान, जमीन आदि रूद्रपुर में ही है।

लोगों ने बताया कि बनबसा हुड्डीनदी किनारे जंगली जानवर के हमले से हुई यह पहली मौत है। चंदनी निवासी अर्जुन सिंह महर ने यहां पिछले पचास वर्षों में जंगली जानवर के हमले से मौत होने की पहली घटना होना बताया है।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com