उत्तराखंड में खिल रही चटक धूप के चलते अधिकतम तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज शाम से प्रदेश में मौसम का मिजाज करवट बदल सकता है। 18 और 19 फरवरी को पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर बारिश और भारी हिमपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। निचले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। शुक्रवार को देहरादून में तेज धूप खिली रही और ज्यादातर क्षेत्रों में शुष्क मौसम के कारण ठंड का नाम भी नहीं है।
मौसम विभाग ने 18 फरवरी को बागेश्वर, पिथौरागढ़ की 3000 मीटर व 19 फरवरी को 2500 मीटर से ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात होने की संभावना जताई है। ठंड बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ 17 फरवरी को पश्चिमी हिमालय के करीब पहुंचने जा रहा है। 18 फरवरी को यह गति पकड़ेगा, जबकि 19 फरवरी को चक्रवाती परिसंचरण के शीर्ष पर रहने की संभावना है। इसकी वजह से उत्तराखंड में वर्षा व हिमपात देखने को मिलेगा। मौसम में बदलाव से उत्तरी पहाड़ियों पर हिमपात के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। उत्तराखंड में फरवरी के पहले हफ्ते में आखिरी बार बर्फबारी हुई थी। अब प्रदेश के मध्य व ऊंचाई वाले इलाकों में वर्षा व हिमपात देखने को मिल सकता है।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत