Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

चंबा भूस्खलन में प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख मुआवजे देने का किया ऐलान


टिहरी जनपद के चंबा में मार्ग पर टैक्सी स्टैंड के पास हुए भूस्खलन में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जिसके बाद प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख का मुआवजे देने का ऐलान किया है। इसके अलावा जल्द ही प्रभावित क्षेत्र का भू-वैज्ञानिक सर्वे भी किया जाएगा।

चंबा के पास हुए भूस्खलन के आसपास निवासरत कीर्ति सिंह बिष्ट, दिवान सिंह राणा, बलवीर सिंह रावत, गुड्डी तिवाड़ी, जितेंद्र सिंह नेगी, रविंद्र सिंह नेगी साजप सिंह गुनसोला आदि को प्रशासन से सुरक्षा की दृष्टि नोटिस जारी कर दूसरे स्थान पर शिफ्ट होने के लिए कहा था। प्रशासन के नोटिस के बाद सभी सात परिवार अपने रिस्तेदारों के यहां शिफ्ट हो गए हैं।

टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने टीएचडीसी और बीआरओ के अधिकारियों से भू-वैज्ञानिकों से सर्वे कराने को टीम मौके पर बुलाई। विधायक के निर्देश पर टीएचडीसी के डीजीएम एके चमोली और बीआरओ के सहायक अभियंता सुशील गुलहाटी ने चंबा पहुंचकर भूस्खलन क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com