Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हुआ बड़ा सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत।


उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई।10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस टीम और आईटीबीपी जवान मौके पर पहुंच गए हैं।

सूचना मिलने के बाद नाचनी थाने से थानाध्यक्ष चंदन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुए। तेजम अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर भेजी गई। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग बोलेरो कार से होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां पर सड़क बेहद खराब स्थिति में है।

विधायक हरीश धामी ने दिए निर्देश

विधायक हरीश धामी ने जिला अधिकारी सहित जिले के आला अधिकारियों से बात की है। उन्होंने अधिकारियों से तत्काल होकरा पहुंच कर रेस्क्यू तेज करने को कहा है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के संबंध में वह मुख्यमंत्री से बात कर मृतक के परिवार जनों को उचित मुआवजा देने की मांग करेंगे। विधायक हरीश धामी ने इस भयानक दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

सीएम धामी ने व्यक्त किया शोक

पिथौरागढ़ में हुई दर्दनाक दुर्घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है। सीएम धामी ने ट्वीट ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की कामना की है।

बागेश्वर के शामा से पिथौरागढ़ के नाचनी की ओर आ रहे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कई लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।

घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य हेतु रेस्क्यू टीम रवाना कर दी गई है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की कामना करता हूँ।…

पिथौरागढ़ हादसे में मृतकों के नाम

1 – 64 वर्षीय किशन सिंह पुत्र खुशाल सिंह

2 -69 वर्षीय धर्म सिंह पुत्र पदम् सिंह

3 -58 वर्षीय कुंदन सिंह पुत्र खीम सिंह

4 -24 वर्षीय निशा पत्नी उमेश सिंह

5 – 28 वर्षीय उमेश सिंह पुत्र कुंदन सिंह

6 -42 वर्षीय शंकर सिंह पुत्र प्रताप सिंह

7 – 35 वर्षीय महेश सिंह पुत्र मोहन सिंह (चालक)

8 -37 वर्षीय सुंदर सिंह पुत्र खुशाल सिंह

9  -64 वर्षीय खुशाल सिंह पुत्र उच्छप सिंह

10- 52 वर्षीय दान सिंह पुत्र मंगल सिंह

(मृतकों में दो सेवारत फौजी, दो पूर्व सैनिक, एक महिला व एक पोस्टमास्टर हैं)

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com