Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

बागेश्वर में बंद कमरे में लाश मिलने से फैली सनसनी।


गांव में लगातार फैल ही दुर्गंध से परेशान होकर जब ग्रामीणों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। छानबीन में यह बात सामने आई कि एक घर के बंद कमरे से ही पूर गांव में दुर्गंध फैल रही थी। मकान के अंदर घुसकर जब बंद कमरे का दरवाजा खोला तो पुलिस के भी होश उड़ गए।

बंद कमरे में एक महिला और तीन बच्चों की लाश मिलने से पुलिस भी दंग रह गई। आत्महत्या से लेकर हत्या तक के एंगल पर बागेश्वर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। महिला पति पिछले कई दिनों से लापता है और उसके मिलने के बाद ही मौत का राज खुल सकेगा। बागेश्वर शहर से लगे घिरौली जोशीगांव में गुरुवार को एक मकान में महिला और उसके तीन बच्चों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।

वहीं, जोशीगांव की घटना को होली के आसपास की मानी जा रही है। तब से गांव के लोगों ने मृतका और उसके बच्चों को नहीं देखा था। सीओ अंकित कंडारी ने कहा कि घटना होली के बाद की हो सकती है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

जोशीगांव निवासी गोविंद सिंह बिष्ट का मकान गांव के अन्य मकानों से हटकर था। दो साल पहले यह मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया था। गोविंद सिंह के परिवार ने यह मकान छोड़ दिया था। करीब दो साल से इस मकान में भूपाल राम परिवार सहित रहने लगा था। गांव के अन्य मकानों से करीब सौ मीटर की दूरी पर होने से इस मकान की ओर गांव के लोगों की आवाजाही कम थी।
घर के अंदर महिला और तीन बच्चों के शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस

बृहस्पतिवार को गांव के कुछ लोग इस मकान के पास से गुजरे तो उनको बदबू महसूस हुई। इसकी चर्चा गांव में हुई तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घर के दोनों दरवाजे भीतर से बंद थे। कमरों से बदबू आ रही थी। इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और जब पुलिस पहुंची तो घर से तीन बच्चों समेत चार शव बरामद हुए।

पुलिस की पड़ताल में घर के भीतर भूपाल राम की पत्नी नीमा देवी (40), पुत्री अंजलि (14), पुत्र कृष्णा (8), पुत्र भाष्कर (5-6 माह) के शव होने की पुष्टि हुई।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com