Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

परमार्थ निकेतन में शुरू होगा 35वां अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव, 88 देशों के 1100 साधकों ने कराया पंजीकरण।


ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन आश्रम में गंगा तट के किनारे 8 मार्च को 35वां अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव शुरू होने जा रहा है। परमार्थ निकेतन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने बताया कि महोत्सव में 100 देशों के योग प्रशिक्षक और साधक प्रतिभाग करेंगे। राज्यपाल गुरमीत सिंह महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। योग महोत्सव के लिए अब तक 88 देशों के 1100 साधकों ने पंजीकरण कराया है।

मंगलवार को परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती व अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव की निदेशक डा. साध्वी भगवती सरस्वती ने पत्रकार वार्ता कर अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की जानकारी दी। साध्वी भगवती सरस्वती ने बताया कि आज से कई वर्ष पूर्व 16 से 18 प्रतिभागियों के साथ योग की इस यात्रा की शुरूआत हुई जो आज एक वटवृक्ष की तरह विशाल हो गया है और पूरे विश्व को योगमय करने के लिए प्रतिबद्ध है।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि योग खुद से जुड़ने की यात्रा है, और यही संदेश हमारे पर्व और त्योहार भी हमें देते हैं। अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के माध्यम से वैश्विक स्तर तक भारत की अमूल्य धरोहर योग, अतुलनीय संस्कृति, वसुधैव कुटुम्बकम् का मंत्र और विविधता में एकता की संस्कृति को पहुंचाने का प्रयास करते हैं, उसमें मीडिया की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के माध्यम से हम भारत में पूरे विश्व का दर्शन करते हैं तथा पूरा विश्व मां गंगा के इस पावन तट पर पूरे भारत को देखता हैं।

इन देशों के योग साधक करेंगे प्रतिभाग

भारत, अफगानिस्तान, अल्बानिया, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बोस्निया और हर्जेगोविना, बोत्सवाना, ब्राजील, बुल्गारिया, कंबोडिया, कनाडा, चाड, चीन, कोलंबिया, क्रोशिया, चेक रिपब्लिक, डेनमार्क, यूरोपीय संघ ईयू, फॉकलैंड, आइलैंड, फिनलैंड, फ्रांस, गैबॉन, जॉर्जिया, जर्मनी, घाना, यूनान, हांगकांग, आइसलैंड, इंडोनेशिया, आयरलैंड, इजराइल, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, कुवैत, लाओस, लिथुआनिया, मलेशिया, माली, माल्टा, मॉरीशस, मेक्सिको, मंगोलिया, मोंटेनेग्रो, मोरक्को, मोजाम्बिक, नामिबिया, नेपाल, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, नाइजीरिया, नॉर्वे, ओमान, पेरू, पुर्तगाल, रोमानिया, रूस, सिंगापुर, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, श्रीलंका, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, ताजिकिस्तान, तंजानिया, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, यूक्रेन, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, उरुग्वे, उज्बेकिस्तान, वेनेजुएला, वियतनाम आदि अन्य अनेक देशों के एक हजार से अधिक योग जिज्ञासुओं, प्रतिभागियों और 25 से अधिक देशों से 75 से अधिक योग प्रशिक्षक सहभाग कर रहे हैं।

सुबह 4:30 बजे से रात 9:30 बजे तक होंगे सत्र

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रातः 4:30 बजे से रात 9:30 बजे तक विभिन्न योग सत्र व कक्षाएं आयोजित होंगी। जिसमें प्रमुख रूप से अष्टांग योग, आयंगार योग, हठ योग, राजयोग, भक्ति योग, गंगा योग, ध्यान, मुद्रा, वैदिक मंत्र, संस्कृतवाचन, डॉस आफ प्राण, द रूट आफ यम, योग राग, सूर्योदय नाद, आयुर्वेद, रेकी, लीला योग, विन्यास योग, कुण्डलिनी योग, जीवमुक्ति योग, सिन्तोह योग, सेमैटिक योग, डीप योग, नाड़ी योग एवं भारतीय दर्शन, श्रीकृष्ण बांसुरी ग की भी कक्षायें सम्पन्न होगी।

यहां कराए रजिस्ट्रेशन

योग महोत्सव के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए lyf international yoga festival मोबाइल एप डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्ले स्टोर से डाउनलोड की जा सकती है। इसके अलावा iyf@internationalyoga

festival.com,

https://internationalyogafestival.org/registe

r/ पर भी पंजीकरण करा सकते हैं।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com