Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand


19 से 21 फरवरी तक कई जिलों में बारिश बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए तापमान बढ़ने को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। आज शाम तक उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। जिसके चलते रविवार से हल्की वर्षा होने के आसार हैं। जिन जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। उनमें उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे जिले शामिल हैं। अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जनपदों में अधिकतम तापमान सामान्य से आठ से 10 डिग्री सेल्सियस तक अधिक बना रह सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से 12 डिग्री सेल्सियस तक से अधिक पहुंच सकता है। 19-20 फरवरी को बारिश होने की संभावना है। मौसम बदलने साथ ही मौसमी बीमारियों का कहर भी बढ़ रहा है। तापमान में अचानक आए बदलाव के चलते बच्चे और बुजुर्ग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मौसमी फ्लू, सर्दी-जुकाम, शरीर में दर्द और गले में संक्रमण की दिक्कत अधिक देखी जा रही है।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com