बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर शनिवार सुबह देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे। वे शुक्रवार को देहरादून पहुंचे थे। उन्होंने आज कार हादसे में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत से मुलाकात की। दोनों ने पंत की सेहत का हाल जाना। उन्होंने बताया कि पंत की हालत में बहुत सुधार है। पंत की मां से बात की गई है।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि ऋषभ की हालत स्थिर है। उनके प्रशंसकों से अपील की कि वे उनके लिए प्रार्थना करें, ताकि वह जल्द ठीक हो जाएं।
रुड़की की नारसन सीमा पर कार हुई थी दुर्घटनाग्रस्त
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत की कार शुक्रवार सुबह रुड़की की नारसन सीमा पर मोहम्मदपुर झाल के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार ऋषभ पंत ही चला रहे थे। ऋषभ पंत को रुड़की के सक्षम अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
उन्होंने क्रिकेटर ऋषभ पंत की मां सरोज पंत से फोन पर बात भी की। मुख्यमंत्री ने ऋषभ के शीघ्र स्वस्थ होने और उनके उपचार के लिए सरकार के स्तर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत