भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत की मर्सिडीज कार का दिल्ली से घर लौटते समय बड़ा हादसा हो गया। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के समीप मोड पर उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। कार का शीशा तोड़कर वह समय रहते खुद बाहर निकले। जिसके बाद कार में आग लग गई।

कार में ऋषभ अकेले थे, वह खुद गाड़ी चला रहे थे। जिस स्थान पर क्रिकेटर ऋषभ की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, वह ब्लैकस्पाट है। हादसे का कारण नींद की झपकी आने का अनुमान लगाया जा रहा है। उन्हें देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल लाया गया है।
मैक्स अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा आशीष याग्निक ने भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि बाहर से उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं दिखाई पड़ रही है। कमर, सिर और पैर में वह चोट बता रहे हैं।
हड्डी रोग विशेषज्ञ, प्लास्टिक सर्जन, फिजिशियन समेत तमाम डॉक्टरों की टीम उनके उपचार में लगी है। कुछ महत्वपूर्ण जांच कराई जा रही हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद मेडिकल बुलेटिन कुछ देर बाद जारी किया जाएगा। उधर ऋषभ पंत के स्वजन भी अस्पताल में पहुंचे हैं। हालांकि मीडिया या अन्य व्यक्तियों को अंदर जाने की इजाजत नहीं है।
वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनका समूचित इलाज करने की सभी संभव व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
डॉक्टरों के मुताबिक ऋषभ पंत के माथे और पैर में चोट आई है। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्न किशोर सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ सुशील नागर ने बताया कि फिलहाल ऋषभ पंत की हालत स्थिर बनी हुई ह।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत