उत्तराखंड में भले ही मौसम शुष्क बना हुआ है। लेकिन सुबह शाम पड़ रहा कोहरा और पाला तापमान गिरा रहा है।
मैदानों में सुबह कोहरा तो पहाड़ों में पाला पड़ने से कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि दिन में चटख धूप खिलने से ठंड से कुछ राहत मिल रही है।
राज्य मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क ही बना रहेगा। क्रिसमस के बाद मौसम बदलाव आ सकता है। मौसम में आए इस बदलाव से नए साल से पहले बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
वहीं अल्मोड़ा में मौसम ने सोमवार को मध्याह्न बाद करवट बदली ली। आसमान में बादल छा गए। यहां अधिकतम तापमान में रविवार की तुलना में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
वहीं सर्द हवा चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सायंकाल बाजारों व सड़कों पर भी पिछले दिवस की अपेक्षा रौनक कम रही। पहाड़ में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात में पाला तथा घाटी वाले इलाकों में कोहरा छाया रहने से सुबह कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत