यमुनोत्री हाईवे पर कार खाई में गिरने से शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसे में अभी तक पांच लोगों की मौत होने की खबर है। पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवान हो गई है। मामले में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मखाल के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल बताए जा रहा है। घायल को रेस्क्यू करने के लिए ब्रह्मखाल चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।
एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस व प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। वाहन में तीन महिला और तीन पुरूष थे। घायल महिला को अस्पताल भेजा गया है। वाहन अनियंत्रित होकर करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई मे गिरी है।
यह घटना ओवर स्पीड के कारण बताई जा रही है। जिस स्थान पर घटना हुई है उस स्थान पर सड़क काफी चौड़ी है और आलवेदर के तहत उस स्थान पर निर्माण हुआ है।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत