Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

चमोली जिले में हुआ दर्दनाक हादसा, 12 लोगों की मौत


चमोली जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है।। यहां उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर भीषण वाहन दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि यहां पल्ला गांव के समीप मैक्स करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार 17 लोगों में 12 की मौत हो गई। बाकी जो 5 बचे, उनकी किस्मत ने उन्हें मौत के मुंह में जाने से रोक लिया । पुलिस के अनुसार जान बचाने के लिए खाई की ओर सरकते वाहन से 3 लोग कूद गए। इसके अलावा मैक्स को रोकने के लिए टायर में पत्थर लगाने उतरे दो लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर एक मैक्स जोशीमठ से सवारियों को लेकर किमाणा गांव जा रही थी। करीब 3:30 बजे मैक्स पल्ला गांव के पास खड़ी चढ़ाई पर पहुंची। चढ़ाई और ओवरलोडिंग की वजह से मैक्स आगे नहीं बढ़ पाई। दो लोग वाहन को रोकने के लिए पत्थर लगाने के लिए उतरे। लेकिन ओवरलोडिंग के कारण वाहन पत्थर को पार कर गया और तेजी से नीचे आने लगा। इस दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। कुछ ही पलों में मैक्स 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।
एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व पुलिस की टीम ने रस्सियों के सहारे खाई में जाकर पहाड़ी में इधर-उधर गिरे शवों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। रात्रि भर शवों को जेनरेटर व इमरजेंसी की रोशनी में शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। शवों का सड़क में ही पोस्टमार्टम करने के बाद सभी शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
जोशीमठ थाना प्रभारी विजय भारती ने कहा कि मौके पर डॉक्टरों की टीम तैनात थी जैसे ही शव को सड़क पर लाया जा रहा था, उसके तुरंत बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम किया गया। सभी शवो को परिजनों को सौंप दिया गया है।

मृतकों की सूची

  1. दलीप सिंह चौहान (51 वर्ष) पुत्र धन सिंह निवासी उछ ग्वाड।
  2.  सिताब सिंह चौहान (61) पुत्र धन सिंह निवासी उछ ग्वाड।
  3. सुबोध सिंह (27 वर्ष) पुत्र प्रेम सिंह निवासी किमाणा।
  4.  विक्रम सिंह (43 वर्ष) पुत्र मंगल निवासी कलकोट।
  5. कश्मीरा देवी (46 वर्ष) पत्नी जीतपाल निवासी किमाणा।
  6. लक्ष्मण सिंह (37 वर्ष) पुत्र बचन सिंह निवासी कलकोट।
  7. ताजवर सिंह (46 वर्ष) पुत्र नैन सिंह निवासी डुमक।
  8. राजेश्वरी (43 वर्ष) पत्नी ताजवर निवासी डुमक।
  9. गजेंद्र सिंह (50 वर्ष) पुत्र शेर सिंह ग्राम निवासी जखोल।
  10. रणजीत सिंह (70 वर्ष) पुत्र अमर सिंह ग्राम निवासी पल्ला।
  11. गब्बर सिंह (70 वर्ष) पुत्र नैन सिंह निवासी सुभाई।
  12. शिव सिंह (60 वर्ष) पुत्र मलक सिंह निवासी कलगोठ।
चमोली में हादसा
शुक्रवार शाम को परिजन अपनों के घर आने के इंतजार में थे लेकिन गांव में जैसे ही मैक्स के खाई में गिरने और कई लोगों की मौत की सूचना मिली तो लोग बदहवास होकर दुर्घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।
अपनों को खोने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com