उत्तराखंड के कुमाऊं की दो नर्सों शशिकला पांडे और गंगा जोशी को फ्लोरेंस नाइटेंगल अवॉर्ड 2021 से नवाजा गया। सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों नर्सों को सम्मानित किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी दोनों नर्सों को ट्वीट करते हुए बधाई दी। बता दें कि शशिकला नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में तैनात हैं। वहीं, गंगा जोशी खटीमा के उप जिला चिकित्सालय में एएनएम के पद पर तैनात हैं।
बताते चलें कि सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा 51 नर्सिंग पेशेवरों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटेंगल पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया। जिसमें उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की दो महिला नर्स गंगा जोशी तथा शशि कला पांडे शामिल हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू का कहना है कि सभी नर्सों ने अनुकरणीय तथा निस्वार्थ भाव के साथ राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत