श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष रावल हरीश सेमवाल ने बताया कि विजयदशमी पर्व पर गंगोत्री धाम की कपाट बंदी का समय तय किया गया था जिसके अनुसार गंगोत्री धाम के कपाट बुधवार आज अन्नकूट पर्व पर 12:01 बजे पर शीतकाल के लिए बंद किए गए हैं।
इसके बाद मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन पड़ाव मुखीमठ (मुखबा) के लिए रवाना हुई। डोली गुरुवार को मुखबा पहुंचेगी। जिसके बाद श्रद्धालु आगामी छह माह तक मुखीमठ (मुखबा) में ही मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे। बुधवार को गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तैयारी सुबह 9:बजे शुरू हुई। सर्व प्रथम उदय बेला पर मां गंगा के मुकुट को उतारा गया।
इस बार 25 अक्तूबर तक पहुंचे इतने तीर्थयात्री
गंगोत्री – 624451
यमुनोत्री – 485635
शीतकाल में धामों में रहने वालों का होगा पूरा ब्योरा
इस बार पुलिस शीतकाल के दौरान धामों में रहने वालों की पूरी जानकारी अपने पास रखेगी। इसके लिए रजिस्टर तैयार किए गए हैं। धामों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी भी रवाना किए गए हैं। शीतकाल के दौरान 28 से अधिक पुलिस कर्मी धामों में तैनात रहेंगे। पुलिसकर्मियों के लिए अलाव, राशन, मेडिकल किट आदि की भी व्यवस्था की गई है। सीओ अनुज कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उक्त पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश जारी किए।
यमुनोत्री धाम के कपाट गुरुवार को भैयादूज पर 12:09 बजे सर्व सिद्धि योग और अभिजीत मुहूर्त में बंद किए जाएंगे। मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन पड़ाव खरसाली के लिए प्रस्थान करेगी।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत