चमोली जिले की निजमुला घाटी में गाड़ी गांव के समीप एक वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में दो यात्रियों की की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में लाये गए दो घायल यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रैफर किया गया है।
शेष घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है। वाहन पगना से बिरही की ओर जा रहा था तभी अचानक अनियंत्रित होकर मैक्स 200 फिट गहरी खाई में जा गिरा। वाहन दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों रेस्क्यू किया गया।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस और स्थानीय वाहनों की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने संजय नेगी (24 साल) पुत्र कलम सिंह और टिकेंद्र राम (23 साल) पुत्र सबला राम दोनों निवासी ईराणी को मृत घोषित कर दिया। जबकि बालप सिंह (26 साल) पुत्र हर सिंह, जसपाल सिंह (30 साल) पुत्र उदय सिंह, जगदीश सिंह वाहन चालक (23 साल) पुत्र कुंवर सिंह, सोहन कुमार (21 साल) पुत्र स्व. कुंदनी राम, मुकेश कुमार (22 साल) पुत्र गडरी राम, मनवर सिंह (24 साल) पुत्र मोहन सिंह, राहुल सिंह (22 साल) पुत्र स्व. धर्म सिंह, गोपी नेगी (18 साल) पुत्र कुंवर सिंह सभी निवासी ग्राम ईराणी और मनोज सिंह (26 साल) पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम पाणा घायल हो गए हैं। जिन्हें जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती किया गया। यहां से सोहन और बालप सिंह को रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना पर संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह भी अस्पताल पहुंचे और घायलों की जानकारी ली।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत