Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

राहुल गांधी से प्रभावित हुई देहरादून की 78 वर्षीय बुजुर्ग, की अपनी सारी संपत्ति उनके नाम।


दून निवासी पुष्पा  मुंजियाल ने अपनी सारी संपत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, सांसद राहुल गांधी के नाम करते हुए देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा पेश किया है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के नाम अपनी संपत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना कालोनी स्थित आवास पर सोमवार को सौंपा।

अविवाहित पुष्पा मुंजियाल ने कहा कि वह राहुल गांधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं। उनके परिवार ने देश की आजादी से लेकर आज तक हमेशा आगे बढ़कर देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी है। चाहे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी हो, चाहे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हों।

पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी संपत्ति का वसीयतनामा पेश किया सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है।

मुन्जिवाल ने न्यायालय में अपनी संपत्ति का पूर्ण ब्योरा देते हुए राहुल गांधी के नाम वसीयतनामा प्रस्तुत कर न्यायालय से अनुरोध किया है, कि मेरे देहांत के उपरांत मेरी पूरी संपत्ति का मालिकाना हक उन्हें सौंपा जाए।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com