Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

महाराज ने शुरू की लॉबिंग, मिले कई वरिष्ठ नेताओं से।


प्रदेश के कैबिनेट मंत्री Satpal Maharaj ने शुक्रवार को प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर शुभकामनाएं दी। उन्होने भाजपा के चुनावी प्रबंधन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा ने प्रदेश के विकास के साथ साथ सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा। महाराज ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश को संस्कार भूमि बनाने के साथ साथ सभी विकास कार्यों को तेजी के साथ पूरा करेगी। उन्होने कहा कि देश एवं प्रदेश की सम्मानित जनता यह भली-भाँति जानती है कि “करेगी तो सिर्फ भाजपा ही”।

महाराज ही सबसे प्रबल , मजबूत और भरोसेमंद दावेदार दिखाई दे रहे हैं।
महाराज ही सबसे प्रबल , मजबूत और भरोसेमंद दावेदार दिखाई दे रहे हैं।

इसीलिए जनता ने पुनः भाजपा को प्रदेश में सत्ता की बागडोर सौंपी है। भाजपा सरकार की कार्य संस्कृति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद विरोधी दलों का सुफड़ा साफ हो गया है। लगातार प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार की योजनाओं पर तारीफ भरे बयान देने वाले  Satpal Maharaj की नज़र अब प्रदेश के शीर्ष पद पर है तो इसे हैरानी या महत्वकांक्षा के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए , क्योंकि इस वक़्त भाजपा खेमे में सतपाल महाराज ही सबसे प्रबल , मजबूत और भरोसेमंद दावेदार दिखाई दे रहे हैं।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com