Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

पुष्कर सिंह धामी ने सीएम पद से दिया इस्तीफा। 


उत्तराखंड में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनने वाली है। जनता ने 70 में से 47 सीटों पर बीजेपी को जीत दिलाई है। हालांकि खटीमा विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री उम्मीदवार पुष्कर सिंह धामी हार गए हैं। इसी बीच धामी शुक्रवार को देहरादून स्थित राजभवन पहुंचे और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से भेंट कर उन्हें अपना त्याग पत्र सौंप दिया।

इस्तीफा स्वीकार करते हुए राज्यपाल ने उनसे राज्य में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति होने के साथ ही पदभार ग्रहण करने की अवधि तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है। इस अवसर पर उनके साथ केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, अरविंद पांडेय, यतीश्वरानंद, गणेश जोशी शामिल थे। धामी ने कहा कि मुझे किसी पद की लालसा नहीं है। मैंने पार्टी की दी गई जिम्मेदारी को निभाया है।

इसके अलावा नई सरकार के मुखिया के लिए पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, सतपाल महाराज के नाम भी चर्चा में हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार बदली परिस्थितियों में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर नेतृत्व मंथन में जुट गया है। हालांकि अधिक संभावना इस बात की है कि विधायकों में से ही मुख्यमंत्री का नाम तय किया जाएगा।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com