रूस और यूक्रेन के बीच जंग के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को आपरेशन गंगा के तहत भारत लाया जा रहा है। बीती रात यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के चार छात्रों की घर वापसी हो गई है। छात्रों का अपर रेजिडेंट कमिश्नर अजय मिश्रा, मनोज जोशी असिस्टेंट प्रोटोकॉल द्वारा अगवानी की गई। यूक्रेन से अब तक उत्तराखंड के करीब 30 छात्र लौट चुके हैं। 28 छात्र दिल्ली एयरपोर्ट के जरिए देश लौटे, जिन्हें उत्तराखंड सरकार के अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर रिसीव किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर रात विदेश से लौटे सभी छात्रों से की बात
सरकार के प्रयासों से यूक्रेन से मंगलवार देर रात्रि यूक्रेन से चार छात्र दिल्ली एयरपोर्ट के जरिए देश लौटे। उत्तराखंड सरकार के अधिकारियों ने उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर रिसीव किया। इसके अलावा में कुछ छात्र मुंबई एयरपोर्ट के जरिए भी भारत लौटे हैं। मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ विशेष मीटिंग कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर रात विदेश से लौटे सभी छात्रों से बात भी की। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सभी छात्रों को सकुशल घर पहुंचाने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री लगातार उत्तराखंड के सभी छात्रों की सकुशल भारत वापसी के लिए केंद्र सरकार से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। अब तक दिल्ली व मुंबई एयरपोर्ट के माध्यम से यूक्रेन से उत्तराखंड के 32 छात्र लौट चुके हैं। बुधवार को भी विभिन्न फ्लाईट से छात्रों के भी स्वदेश वापसी का क्रम बना हुआ है।
इसके बाद मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड वासियों को वापस लाने के लिए सरकार निरंतर केंद्र सरकार के संपर्क में है। केंद्र व राज्य सरकार यूक्रेन में फंसे सभी भारतीय विद्यार्थियों को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत