रूस-यूक्रेन की लड़ाई गंभीर हो गई है। रूसी सेना द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले में बहुत से लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि रूस के हमले में अब तक 137 लोग मारे जा चुके हैं।
रूस के यूक्रेन पर अटैक के बाद यूएन (UN) समेत दुनिया के कई देशों रूस की कड़ी निंदा की जा रही है। ऐसे में रूस में गुरुवार को कई प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन में विशेष सैन्य ऑपरेशन को लेकर प्रदर्शन किया। इसके अलावा अमेरिका में भी रूस के फैसले का कई लोगों ने सड़कों पर उतार कर विरोध किया है। इस बीच राजधानी दिल्ली में रुसी दूतावास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
एएनआई के अनुसार, दिल्ली में रूसी दूतावास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। बता दें कि, रूसी सैनिकों ने गुरुवार को यूक्रेन (Ukraine) पर हमला कर दिया। ये अटैक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यूक्रेन में विशेष सैन्य ऑपरेशन के ऐलान के बाद किया गया। बताया जा रहा है कि, रूस के सैन्य बलों के हमले यूक्रेन में लगातार जारी हैं।
गुरुवार रात पीएम मोदी ने पुतिन से यूक्रेन मुद्दे पर बात की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने पुतिन से नाटो के साथ बातचीत से अपने मतभेद सुलझाने की अपील की है। बताया जा रहा है कि, पुतिन से यूक्रेन के संबंध में हाल के घटनाक्रम के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी।
पीएमओ के अनुसार, इसी के साथ पीएम मोदी ने हिंसा को तत्काल बंद करने की अपील की, और राजनयिक वार्ता के रास्ते पर लौटने के लिए सभी पक्षों से ठोस प्रयास करने का आह्वान किया है। साथ पीएम मोदी ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों पर की सुरक्षा के बारे में भारत की चिंताओं के बारे में रूसी राष्ट्रपति पुतिन को भी अवगत कराया।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत