दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आखिर ये दोनों दल किस आधार पर वोट मांग रहे हैं। दोनों दलों ने प्रदेश में 10-10 साल शासन किया, बावजूद इसके उन्होंने प्रदेश का विकास नहीं किया। यह इससे समझा जा सकता है कि राज्य गठन के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने 9245 घोषणाएं की। इनमें से सिर्फ 18 ही धरातल पर उतरी हैं। 500 घोषणाएं कागजों पर पूरी हुई हैं। बाकी किसी पर कोई काम नहीं हुआ है।
शनिवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड की कई विधानसभाओं में प्रचार के दौरान उन्हें जनता में पार्टी के प्रति रुचि देखने को मिली है। जिस तरह का चुनावी माहौल है, ऐसी स्थिति वर्ष 2013 में दिल्ली में थी। वहां भाजपा व कांग्रेस के जमे होने के बावजूद जनता ने आप को लाने का सोच लिया था। इसके बाद दिल्ली की जनता ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। यही स्थिति इस समय उत्तराखंड में नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा क्या घोषणापत्र के जरिये कुछ और फर्जी घोषणा करना चाहते हैं। इनके मन में केवल भ्रष्टाचार भरा हुआ है।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत