Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

महाराष्ट्र में आज आए ओमिक्रोन के सात और नए मामले।


देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। आज राजस्थान के जयपुर में ओमिक्रोन वैरिएंट के कुल 9 मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में भी रविवार को सात लोग ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं। महाराष्ट्र में अब तक ओमोक्रोन के कुल 8 मामले हो गए हैं। अधिक जानकारी देते हुए राज्य के स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र के पुणे जिले के सात लोगों में ओमिक्रोन वैरिएंट पाया गया है। इसमें एक महिला भी शामिल है, जो नाइजीरिया से अपनी दो बेटियों के साथ अपने भाई से मिलने पिंपरी चिंचवाड़ इलाके में आई थी। उन्होंने कहा कि उनके भाई और उनकी दो बेटियों में भी ओमिक्रोन का संक्रमण पाया गया है। इसके साथ ही एक अन्य मामला पुणे के एक व्यक्ति का है, जो पिछले महीने के अंतिम सप्ताह में फिनलैंड से भारत लौटा था। अधिकारी ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के कुल मामलों की संख्या अब आठ हो गई है।

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक व्यक्ति को इस नए वैरिएंट से संक्रमित पाया गया है जो हाल ही में तंजानिया से लौटा था। तंजानिया से ही लौटा एक व्यक्ति मुंबई में कोरोना संक्रमित पाया गया है, अधिकारियों को उसके ओमिक्रोन से संक्रमित होने का शक है। उसके नमूने को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। देश में अब तक 12 लोगों में ओमिक्रोन वैरिएंट के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

ओमिक्रोन वैरिएंट को लेकर अत्यधिक जोखिम वाले देशों से लौटे और कोरोना संक्रमित पाए गए 12 लोगों को दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनके नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई गई थी। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि इन्हीं में से 37 वर्षीय एक व्यक्ति में ओमिक्रोन वैरिएंट पाया गया है। वह तंजानिया से लौटा था और संक्रमण के हल्के लक्षण पाए जाने पर उसे दो दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उसके संपर्क में आए लोगों की तलाश तेज कर दी गई है। जोखिम वाले देशों से लौटे संक्रमित लोगों की संख्या भी 17 हो गई है।

इसके साथ ही देश में ओमिक्रोन वैरिएंट के मामलों की संख्या पांच हो गई है। शनिवार को महाराष्ट्र और गुजरात में एक-एक मामले मिले थे और उससे पहले कर्नाटक में दो मामलों की पुष्टि हुई थी।

इस बीच, मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि धारावी में एक व्यक्ति को कोरोना से संक्रमित पाया गया है। ओमिक्रोन वैरिएंट का पता लगाने के लिए उसके नमूने को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। यह व्यक्ति भी हाल ही में तंजानिया से लौटा था। इसके संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जा रही है। एक दिन पहले ठाणे के कल्याण-डोम्बिवली क्षेत्र में पाए गए ओमिक्रोन संक्रमित व्यक्ति की हालत स्थिर बताई गई है। उस पर उपचार का भी सही असर हो रहा है।

बिहार ने सुधारा मौत का आंकड़ा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बिहार सरकार की तरफ से मौत के आंकड़ों में सुधार किया गया है। इसके चलते बीते 24 घंटे में मरने वालों की संख्या 2,796 दर्ज की गई है। इसमें अकेले बिहार से 2,426 और केरल से 2,63 मौतें शामिल हैं। इस दौरान कोरोना संक्रमण के 8,895 नए मामले मिले हैं और सक्रिय मामलों में भी 819 की गिरावट आई है।

कर्नाटक के शिवमोगा और चिक्कमगलुर जिले में 24 घंटे में 69 छात्रों को संक्रमित पाया गया है। इनमें जवाहर नवोदय विद्यालय के 40 छात्र और शिक्षक भी शामिल हैं।

देश में कोरोना की स्थिति

24 घंटे में नए मामले 8,895

कुल सक्रिय मामले 99,155

24 घंटे में टीकाकरण 103.93 करोड़

कुल टीकाकरण 127.87 करोड़

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com