देहरादून :- कांग्रेस के आज के प्रदर्शन में सामाजिक दूरी की धज्जियाँ उड़ाये जाने व बड़ी संख्या में कांग्रेसियों द्वारा मास्क न पहनने की भाजपा ने निंदा करते हुए इसे लोगों के जीवन से खिलवाड़ बताया है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डा देवेन्द्र भसीन ने कहा कि एक तो यह प्रदर्शन कोविड-19 गाइड लाईन का खुला उल्लंघन था और दूसरा यह जनजीवन के साथ खिलवाड़ करने वाला आपराधिक कार्य था।कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नगर की व्यस्त सड़क पर बैठ कर जो दृश्य पैदा किया उससे फिर साफ़ हो गया कि कांग्रेस नहीं चाहती कि कोरोना पर नियंत्रण हो । इसीलिए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं से लेकर प्रदेश के नेता कोरोना के ख़िलाफ़ केंद्र व राज्य सरकार के प्रयासों को कमजोर करने का षड्यंत्र करते रहते हैं । आज का प्रदर्शन भी इसका हिस्सा था।

More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत