Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आम बजट किया पेश, उत्तराखंड को स्पेशल सहायता पैकेज..


Aam Budget 2024 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आम बजट पेश कर दिया है। मोदी सरकार के 3.0 बजट से आम लोगों खासकर उत्तराखंड को भी खासा उम्मीदें थी। आपदा और पर्यटन की दृष्टि से उत्तराखंड काफी अहम राज्य है। ऐसे में मोदी सरकार ने उत्तराखंड को निराश नहीं किया है।

ऐसा पहली बार हुआ जब आम बजट पेश करने के दौरान उत्तराखंड का जिक्र हुआ। केंद्रीय बजट 2024-25 में उत्तराखंड को मोदी सरकार ने खास पैकेज देने की घोषणा की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए बताया कि उत्तराखंड में बादल फटने और भूस्खलन से हुए नुकसान को लेकर सरकार मदद करेगी। जिसके लिए स्पेशल सहायता पैकेज देने की घोषणा की गई है।

बजट पर सीएम धामी ने अपनी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुआ कहा कि केंद्रीय बजट 2024-25 में मुद्रा लोन की सीमा को 10 लाख से बढ़ा कर 20 लाख किया जाना ऐतिहासिक निर्णय है। इसके माध्यम से देश के गैर-कॉर्पोरेट, गैर-कृषि लघु/सूक्ष्म उद्यम और अधिक सशक्त होंगे। निश्चित तौर पर इन क्षेत्रों के मजबूत होने से देश की आर्थिकी सशक्त होगी। कहा कि यह महत्वपूर्ण निर्णय विकसित भारत के विजन को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

धार्मिक पर्यटन बढ़ाने पर सरकार का जोर

पर्यटन के विकास पर केंद्र सरकार का विशेष ध्यान है। बोधगया के महाबोधि मंदिर के लिए कॉरिडोर निर्माण का एलान किया गया है। गया के विष्णुपद मंदिर के लिए कॉरिडोर बनेगा। यह काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के विकास पर आधारित होंगे। राजगीर भी बौद्ध और जैन श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण हैं। राजगीर के तीर्थ क्षेत्रों का भी विकास होगा। नालंदा को भी पर्यटन केंद्र के रूप में मजबूत करने के लिए वहां विकास जाएगा।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com