उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 18 फरवरी से एक बार फिर मौसम बदलने के आसार जताए हैं। आने वाले दिनों में पर्वतीय इलाकों में बारिश, बर्फबारी से ठंड बढ़ सकती है।
उत्तराखंड में 19 फरवरी को बर्फ गिरने की संभावना है। मौसम में बदलाव के बाद 18 व 19 फरवरी को जबरदस्त ठंड देखी जा सकती है। कई दिनों से मौसम में हल्की सी गर्मी का असर दिखने लगा है। साथ ही तापमान भी सामान्य होता जा रहा है।
गुरुवार को दून का अधिकतम तापमान तीन डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 25.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी 9 डिग्री के साथ सामान्य रहा।
ऐसे ही पंतनगर का अधिकतम तापमान भी एक डिग्री के इजाफे के साथ 25.7, मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 17.2 और नई टिहरी का अधिकतम तापमान दो डिग्री इजाफे के साथ 17.4 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 16-17 फरवरी को प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा। 18 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार को मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। कुछ जिलों में सुबह के वक्त हल्के बादल रह सकते हैं, लेकिन आमतौर पर राज्य भर में मौसम के पूरी तरह से शुष्क रहने की संभावना है।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत