मंगलवार को हरिद्वार के पावन धाम ग्राउंड सर्वानंद घाट पर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का भूमि पूजन और लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान गडकरी ने रूद्रप्रयाग और चमोली में लमेरी से कर्णप्रयाग तक 274 करोड़ की लागत से 29 किलोमीटर की दो लेन पेव्ड शोल्डर सहित चौड़ीकरण के कार्य का लोकार्पण किया। साथ ही 28 अन्य परियोजनाओं में ऋषिकेश से बद्रीनाथ मार्ग पर 63 स्थानों पर 1229 करोड़ से होने वाले भूस्खलन और भूधंसाव के उपचार कार्यों का शिलान्यास किया।
भानियावाला देहरादून से ऋषिकेश मार्ग पर 742 करोड़ की लागत से दो किलोमीटर लंबे चार लेन के चौड़ीकरण के कार्य खरसोनक्यारी से नौगांव तक 454 करोड़ की लागत से 36 किलोमीटर लंबी दो लेन के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के कार्य, ऋषिकेश से गंगोत्री मार्ग पर 375 करोड़ की लागत से 30 स्थानों पर भूस्खलन और भूधंसाव के उपचार कार्य, रुद्रप्रयाग से केदारनाथ मार्ग पर 101 करोड़ की लागत से छह स्थलों पर भूस्खलन और भूधंसाव के उपचार कार्य भी किया जाएगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग सात पर छह करोड़ की लागत से तीन सेतुओं का सुरक्षात्मक कार्य और राष्ट्रीय राजमार्ग 507 पर सड़क सुरक्षा के कार्य, ऋषिकेश में श्यामपुर रेलवे फाटक के निकट सात करोड़ की लागत से वैली ब्रिज के साथ चार लेन के चौड़ीकरण, रुद्रप्रयाग में 48 करोड़ की लागत से पुरानी सुरंग का पुनर्वास और मंडल में चोपता मार्ग का सुदृढ़ीकरण कार्य, धरासू से यमुनोत्री मार्ग पर 193 करोड़ की लागत से 15 स्थानों पर भूस्खलन के उपचार होगा।
इस दौरान उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि यहां के सांसदों ने समय-समय पर मांग की है। आज से तीन महीने के अंदर श्यामपुर फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। अभी तक जो प्रोजेकट चल रहे हैं वह एक लाख करोड़ के हैं। इनमें 16 हजार करोड़ के केवल रोपवे ही हैं। उत्तराखंड में आने वाले समय में यह राशि दो लाख करोड़ की होगी। 2024 तक त्यूणी हाईवे का निर्माण होगा। कुमाऊं से बदरीनाथ तक मार्ग बनेगा। मसूरी में जाम से मुक्ति के लिए निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा
पांवटा साहिब से मेदनीपुर तक और गुल्लूपुर तक दो फेज मे निर्माण कार्य होगा। यमुनोत्री तक पोंटा से यात्रा सुगम की जाएगी। गर्तांग गली समेत अन्य स्थानों को सीमाओं से जोड़ा जाएगा। दिल्ली से देहरादून मार्ग की सौगात पीएम ने दी है। 12 हजार करोड़ की परियोजना का लाभ जल्द मिलने लगेगा। सड़क सुविधा बेहतर होगी तो दो करोड़ यात्री उत्तराखंड पहुंचेंगे। प्रदेश सरकार इस तरह के कार्य करे,जिससे यहां के युवाओं को रोजगार मिले।
कहा कि कैलाश मानसरोवर तक सड़क जल्द पूरी हो जाएगी। 355 किलोमीटर तक का काम अनुमन्य है। देहरादून से दिल्ली तक लोग नौकरी करेंगे और रोज आने जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। आज मेरठ से लोग 45 मिनट में पहुंच रहें हैं।
ऋषिकेश से माणा गांव को जोड़ा जा रहा है। भूस्खलन जोन को चिन्हित कर सुधार कार्य कराए जा रहे हैं। केदारनाथ में पांच भूस्खलन जोन सुधार का काम 2025 तक पूरा होगा। सूखी टॉप में गंगोत्री धाम में मई 2025 तक काम पूरा होगा। यमुनोत्री धाम में जून 2025 तक काम शुरू किया जाएगा।
यहां 260 रोपवे बनाए जा रहे हैं। गोविंद घाट से बावरिया तक का काम पूरा होगा तो तीन दिन की यात्रा ढाई घंटे में पूरी होगी। गंगा अविरल और प्रदूषण मुक्त हो इसके लिए सीएम को कार्य करना चाहिए। देवभूमि को प्रदूषण मुक्त करना होगा। कहा कि जिसने असंभव को संभव कर दिया तो उसी को लीडरशिप कहते हैं। सीएम उत्साही हैं काम करना चाहते हैं। कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड आदर्श राज्य बनेगा। दस हजार करोड़ तीन दिन में दे दूंगा। बस सीएम जमीन और वन मंत्रालय की अनुमति ले ले।
वहीं, इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से उत्तराखंड की सड़क कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत