शीतकाल से उत्तराखंड से रूठा मौसम अब मार्च के माह में कुछ ज्यादा ही मेहरबान हो गया है। बीते तीन दिनों से प्रदेशभर में जगह-जगह वर्षा बर्फबारी के साथ ही ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। शुक्रवार शाम को शुरू हुई वर्षा की झड़ी ने तो मार्च में ही मानसून जैसे हालात बन गए।
बीते 3 दिनों से उत्तराखंड में जगह-जगह बारिश बर्फबारी और ओलावृष्टि हो रही है। मार्च में ही मानसून जैसे हालात बन गए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तराखंड में लगातार तीन दिन से रुक-रुक कर बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। माना जा रहा है कि 21 तारीख तक उत्तराखंड में बारिश होती रहेगी। आलम यह है कि 8 साल के बाद मार्च में बारिश ने अपना रिकॉर्ड तोड़ा है। इसके अलावा तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की कमी आ गई है।
नैनीताल में जहां 70 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं देहरादून में 38 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। जो कि वर्ष 2015 के बाद मार्च में एक दिन में हुई सर्वाधिक वर्षा है। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी अत्यधिक वर्षा हुई है। जिसके चलते ज्यादातर क्षेत्रों में पारा आठ से 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया और एक बार फिर ठिठुरन लौट आई है।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत