Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand


मौसम के बदले मिजाज के साथ गंगोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी में बर्फबारी हुई। उधर, यमुनोत्री धाम में भी सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने से स्थानीय ग्रामीणों के साथ सेब काश्तकारों के चेहरे भी खिले हैं। दरअसल, इस सीजन में लोग बारिश-बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बर्फबारी नहीं होने से खासकर सेब काश्तकार चिंतित थे। हालांकि बीते 24 दिसंबर को हर्षिल में बर्फबारी हुई थी लेकिन कम होने से ज्यादा फायदा नहीं हुआ।

रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, टिहरी जिले के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा। बदरीनाथ, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में हल्की धूप खिली रही, लेकिन बर्फीली हवा चलने से बेअसर रही।

हरिद्वार, रुड़की और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे के कारण दिन में भी ठंड ने बेहाल किया। देहरादून के डोईवाला व अन्य मैदानी क्षेत्रों में सुबह 11 बजे के बाद धूप के दर्शन हुए। सबसे कम न्यूनतम तापमान मुक्तेश्वर का -0.3 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, कुमाऊं में उच्च हिमालयी क्षेत्रों के साथ मुनस्यारी के जोहार घाटी व रालम क्षेत्र में बादल छाए रहने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com