कार दुर्घटना में घायल भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपनी चोट से उबर रहे हैं। उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। वही ऋषभ पंत को लिगामेंट इंजरी के उपचार के लिए मुंबई ले जाया गया। कार दुर्घटना में घायल ऋषभ पंत की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। लेकिन उनके शरीर के कुछ हिस्सों में अभी भी दर्द और सूजन है। जिसके लिए उन्हें पेन मैनेजमेंट थेरेपी दी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार क्रिकेटर ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।
जिसके लिए वह एंबुलेंस से दोपहर करीब डेढ़ बजे बाद मैक्स अस्पताल से रवाना हो गए। यहां से वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट गए और उन्हें मुंबई के लिए एयरलिफ्ट किया गया। उनके साथ छोटी बहन, अन्य स्वजन व डीडीसीए के डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रही।
वहां उनके घुटने और टखने की चोट का भी उपचार किया जाएगा। मुबंई में ऋषभ पंत के बीसीसीआइ के खेल आर्थोपेडिक डॉक्टरों की देखरेख में रहने की उम्मीद है। अगर सर्जरी होनी होगी तो ब्रिटेन या अमेरिका में की जाएगी, जिस पर बीसीसीआइ द्वारा फैसला किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बीसीसीआई ने इसके लिए सहमति दे दी।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत