अंतिम संस्कार कर गांव वापस लौट रहे ग्रामीणों की टैक्सी शुक्रवार को अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। जबकि एक युवती समेत 13 ग्रामीण घायल हो गए थे। चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को कर्णप्रयाग चिकित्सालय लाया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
घटना चमोली जिले के नारायण बगड़ के गंडीक कफोली मोटर मार्ग की बताई जा रही है। यहां एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। बताया गया कि वाहन में 13 लोग सवार थे। हादसे में एक वाहन सवार की मौत हो चुकी है।
जानकारी के मुताबिक हादसा डाडलडीप भैरव मंदिर के पास हुआ। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। वाहन अंत्येष्टि में शामिल हो कर लौट रहा था, जिसमें चालक सहित 13 लोगों के सवार होने सूचना है।
हादसे में एक की मौत हो चुकी है, वहीं चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को कर्णप्रयाग चिकित्सालय लाया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मृतक
– रघुबीर सिंह, 59 वर्ष, कफोली (नारायणबगड़)
– दयाल सिंह, 65 वर्ष, कफोली
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत