Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

धामी का देहरादून में भव्य रोड शो, रैली में उमड़ा जनसैलाब, CM बोले धन्यवाद देहरादून


आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में भव्य रोड शो निकला। जिसके बाद सीएम देहरादून के बन्नू स्कूल में आयोजित नारी शक्ति महोत्सव में शामिल हुए। सीएम धामी के रोड शो में जनसैलाब देखने को मिला। जिसे देख सीएम धामी गदगद हो उठे। सीएम धामी ने सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त किया।

इस दौरान हजारों की संख्या में उपस्थित महिलाओं, क्षेत्रीय जनता ने मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय जनता के स्वागत से मुख्यमंत्री अभिभूत नजर आए।

मुख्यमंत्री ने भी लोगों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह,विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, सहदेव सिंह पुंडीर, सविता कपूर, बृज भूषण गैरोला, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।


मुख्यमंत्री धामी ने नारी शक्ति महोत्सव में महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल की निरीक्षण किया। सीएम धामी ने 1055.57 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि महिलाओं के आशीर्वाद से लगातार हमारी सरकार काम कर रही है।

सीएम धामी ने कहा आज कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जिसमें मातृशक्ति की सहभागिता ना हो। बल्कि आज महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने रोजगार के साथ-साथ अन्य लोगों को रोजगार देने का काम कर रही हैं।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com