Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के आसार।


उत्तराखंड में आज शाम से मौसम का मिजाज बदलने की उम्मीद है। प्रदेश के कई जिलों में 4 नवंबर के बाद से बारिश नहीं हुई है। इसके चलते मौसम शुष्क बना हुआ है और शीतकाल में भी बारिश नहीं के बराबर हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में चोटियों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार हैं। जबकि, बीते कुछ दिनों से मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ों में पाला परेशानी का सबब बना हुआ है। अगले कुछ दिन पारे में भी गिरावट आने की आशंका है।

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा दुश्वारियां बढ़ा रहा है। ज्यादातर क्षेत्रों में पाले की मार से भी जनजीवन प्रभावित है। हालांकि, आज शाम से उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय होने का अनुमान है, जिससे मंगलवार को 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है। हालांकि, अभी हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com