विजिलेंस की टीम ने पीआरडी कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी को ड्यूटी लगाने के नाम पर दस हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। टीम ने अधिकारी के आवास की तलाशी भी ली।प्रशासनिक अधिकारी अश्विनी कुमार को 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि अश्विनी कुमार पीआरडी जवान से ड्यूटी लगाने के एवज में 10 हजार रुपये की डिमांड कर रहे थे। पीआरडी जवान ने इसकी शिकायत विजिलेंस में की। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल के निर्देश पर निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। शिकायतकर्ता की ड्यूटी रुद्रपुर में लगाई गई थी। उसने पारिवारिक समस्या के चलते उसने अपनी ड्यूटी गदरपुर लगाने के लिए निवेदन किया।इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी अश्विनी कुमार ने 15000 रुपये की डिमांड की थी। इसके बाद वो 10 हजार में मान गए थे। शिकायत का संज्ञान लेते हुए विजिलेंस की टीम ने प्रशासनिक अधिकारी को 10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत