राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अगले माह उत्तराखंड के दौरे पर आ रही हैं। वह नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस समारोह में भी भाग लेंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी पुष्टि की।
सीएम धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 नवंबर से उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। उनका आठ नवंबर को श्रीनगर गढ़वाल और कुमाऊं दौरे का कार्यक्रम भी है। नौ नवंबर को वह उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगी।
इस दौरान सीएम धामी ने जमरानी बांध को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जमरानी बांध से सिंचाई के पानी को लेकर यूपी से जल्द एमओयू होगा। जमरानी बांध निर्माण से लगभग 1200 परिवार प्रभावित होंगे। प्रभावतों के विस्थापन के लिए पराग फॉर्म में 300 एकड़ जमीन का चयन किया गया है।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि निवेशक सम्मेलन के लिए अब तक 65000 करोड़ के निवेश पर करार हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश प्राथमिकता रहेगी। जिलाधिकारी से निवेश के लिए तत्काल प्रस्ताव मांगे गए हैं।
आठ नवंबर को है एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि का 11वां दीक्षा समारोह
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षा समारोह आगामी आठ नवंबर को विवि चौरास परिसर के आडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दीक्षा समारोह की मुख्य अतिथि हैं। विश्वविद्यालय इस बार सशक्त महिला, समृद्ध राष्ट्र थीम पर दीक्षा समारोह को आयोजित कर रहा है।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत