सोमवार को देहरादून शहर में श्री टपकेश्वर महादेव की 22वीं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 श्री महंत कृष्णा गिरी महाराज ने पूजा के साथ शोभायात्रा को रवाना किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहारनपुर चौक में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इस दौरान महंत कृष्णा गिरी महाराज ने सीएम को आरती देकर उनका स्वागत किया। उनके साथ मेयर सुनील उनियाल गामा और कैबिनेट मंत्री गणेश जो भी मौजूद रहे।
शोभायात्रा सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, हनुमान मंदिर, राजा रोड, कोतवाली होते हुए पलटन बाजार, जंगम शिवालय, घंटाघर, चकराता रोड, बिंदाल, दुर्गामल्ल पार्क, डाकरा बाजार, गढ़ी चौक होते हुए टपकेश्वर महादेव मंदिर में पहुंची। यात्रा के पीछे-पीछे मार्ग पर सेवादारों की ओर से सफाई भी की गई।
श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठनों के अलावा व्यापारियों की ओर से यात्रा मार्ग पर स्टाल लगाकर पानी, शर्बत, जूस, खीर, फल आदि वितरित की। टपकेश्वर महादेव मंदिर के सत्संग भवन में भंडारा आयोजित किया गया। 22वीं शोभायात्रा में पहली बार अष्ट विनायक के आठ स्वरूपों के दर्शन हुए। इसमें श्री टपकेश्वर महादेव, श्री दूधेश्वर महादेव, तपेश्वर महादेव, देवेश्वर महादेव व महंत माया गिरि महाराज के डोले, शिव बरात, खाटू श्याम, 56 भोग, पार्थिव शिवलिंग, पंचमुखी हनुमान की झांकियां आर्कषण का केंद्र रही।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत