उत्तराखंड के टिहरी में एसडीआरएफ ने एक महिला शव टिहरी झील से बरामद किया है। महिला का शव झील से 40 फीट गहराई से बरामद हुआ है।
टिहरी झील में डूबी महिला
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक महिला देर रात टिहरी झील में गिर गई। महिला की पहचान विजयलक्ष्मी (38) पत्नी स्व. दिनेश चौहान निवासी लम्बगांव, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई। महिला के परिजनों ने बताया कि मंगलवार को महिला लापता हो गई थी।
महिला के गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान महिला की चप्पल व फोन झील के किनारे मिला था। जिसके बाद पुलिस ने झील में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जिसके बाद टीम ने महिला का शव झील से बरामद किया है।
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत