Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

चमोली हादसे में झुलसे नौ लोगों को एम्स से मिली छुट्टी, दो की हालत गंभीर


चमोली हादसे में झुलसे नौ लोगों को एम्स मे छुट्टी दे दी गई है। हालांकि अभी दो लोगों का यहां उपचार चल रहा है। सभी को अस्पताल से घर पहुंचाने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की गई है।

बता दें सीएम धामी के निर्देश के बाद गुरुवार को गोपेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती पांच लोगों को उपचार के लिए हेली सेवा से एम्स रेफर किया गया था। स्थिति में सुधार होता देख एम्स प्रशासन ने नौ लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी है। डाॅ. नीरज कुमार ने बताया कि संदीप और सुशील की हालत गंभीर बनी हुई है।

इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व अध्यक्ष विधानसभा गोविंद सिंह कुंजवाल ने एम्स पंहुचकर पीड़ितों का हाल जाना।

इनको मिली छुट्टी

अभिषेक पाल, पवन सिह राठौर, जयदीप, धीरेंद्र रावत, सुभाष खत्री, नरेंद्र, आनंद, रामचंद और महेश को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। एम्स के ट्रामा सर्जन डाॅ. नीरज कुमार ने बताया कि डिस्चार्ज किए गए सभी झुलसे पीड़ितों अब खतरे से बाहर हैं और स्थिति सामान्य होने पर ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। मरीजों को अस्पताल से घर पहुंचाने की पूरी व्यवस्था जिला प्रशासन द्वार की गई है।

संदीप की हालत में हो रहा सुधार

डाॅ. नीरज कुमार ने बताया कि ट्रामा आईसीयू में भर्ती संदीप की हालत में कुछ सुधार हुआ है। उन्हें वेंटीलेटर से भी हटा दिया गया है। हालांकि अभी उन्हें फेस मास्क सपोर्ट पर रखा गया है। शुक्रवार को उन्हें लिक्विड डाइट भी दी गई और वह बातचीत करने की स्थिति में हैं। वहीं ट्रामा रेड जोन में भर्ती घायल सुशील की हालत में अभी ज्यादा सुधार नहीं है। हालांकि वह पूरी तरह सेंस में हैं, लेकिन उन्हें किडनी संबंधी दिक्कत अभी भी बनी हुई हैं।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री आएंगे एम्स

शनिवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी एम्स पहुंचेंगे। शुक्रवार को वायु सेना के हेलिकॉप्टर ने यहां ट्रायल लैंडिंग की। शनिवार को वायु सेना के दो हेलीकाॅप्टर यहां पहुंचेंगे।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com