Himalaya sandesh

No.1 News Portal of Uttarakhand

हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी संग किया पौधरोपण, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने आम की पूषा श्रेष्ठ प्रजाति का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का पर्व है। हरेला पर्व के उपलक्ष्य में प्रदेश में सामाजिक संगठनों, संस्थाओं एवं विभागों के माध्यम से व्यापक स्तर से वृक्षारोपण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा जल संरक्षण एवं जल धाराओं के पुनर्जीवन की दिशा में राज्य में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में जल संरक्षण और संवर्द्धन के लिए सभी को आगे आने का आह्वान किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निकट भी पौधरोपण किया। उत्तराखंड वन विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पहले दिन 500 पौधे रोपे गए। वन विभाग ने इस बार कैंपा योजना के तहत प्रदेश में करी ब 15 हेक्टेयर वन भूमि पर 1.29 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है। इसमें अधिक से अधिक संख्या में फलदार पौधे लगाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी। कहा कि यह आत्मचिंतन का और संकल्पित होकर आगे बढ़ने का दिन है। हम सिर्फ एक कार्यक्रम तक ही सीमित न रहें। इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। पौधा रौपकर उसके संरक्षण का भी संकल्प लें। कहा कि प्राकृतिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करना जरूरी है। जल संचयन वाले अधिकाधिक पौधे लगाएं। उत्तराखंड की गैर हिमालयी नदियों के अस्तित्व पर संकट आ गया है। इन नदियों के उद्गम स्रोतों में पानी घट रहा है। प्रदेशभर में 988 एमएलडी के सापेक्ष मात्र 648 एमएलडी पानी की ही सप्लाई हो पा रही है। इस ओर गंभीरता से चिंतन करना होगा।

About The Author


Contact Details

Editor in Chief:-Satish Chand
Publish from:-kaulagarh road Garhi cantt Dehradun Uttarakhand
Phone:-+91 7830601534
Email:-
[email protected]

Website:- www.himalayasandesh.com