राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक ठाकुर प्रह्लाद सिंह का आज सोमवार को देहरादून स्थित निवास पर निधन हो गया ।
वे करीब एक साल से अस्वस्थ चल रहे थे। सोमवार को उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। सीएम धामी ने उनके निधन पर शोक जताया। उनके निधन की खबर से प्रदेशभर के कर्मचारियों में शोक की लहर है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं कर्मचारी नेता ठाकुर प्रह्लाद सिंह जी के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवारजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शान्ति: शान्ति: शान्ति:
More Stories
उत्तराखंड: अप्रैल और मई महीने में गर्मी सताएगी, मैदान से लेकर पहाड़ तक चढ़ेगा पारा
मौसम अपडेट : उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब
रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत